फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यादव बंधुओं ने निभाई परंपरा, केदारघाट से जल लेकर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के साथ ही शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। शूलटंकेश्वर से सारंगनाथ तक शिव मंदिर हर-हर, बम-बम से गूंज रहे थे। बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में सीरगोवर्धन के यादव बंधुओं ने जलाभिषेक की परंपरा का निर्वहन किया। भगवान शिव का जलाभिषेक करके विश्वकल्याण के साथ ही लोक मंगल की कामना की।
विज्ञापन

सोमवार को बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में दोपहर दो बजे तक 50 हजार शिवभक्तों ने दर्शन पूजन किया था। वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोग केदारघाट से जल लेकर बीएचयू विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। कांधे पर गंगाजल का कलश और होठों पर हर-हर महादेव... का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं का रेला विश्वनाथ मंदिर की ओर बढ़ रहा था। यादव बंधुओं ने विश्वनाथ मंदिर में भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क के साथ-साथ आकस्मिक मेडिकल व्यवस्था आदि का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

उधर शूलटंकेश्वर महादेव, सारंगनाथ महादेव, जागेश्वर महादेव, महामृत्युंजय महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, कर्दमेश्वर महादेव, ऋणमुक्तेश्वर महादेव, गौतमेश्वर महादेव सहित शहर के सभी शिवालय शिवभक्तों से देर रात तक गुलजार रहे। जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


उधर कर्दम ऋषि की तपस्थली कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। दर्शनार्थियों का तांता शाम तक लगा रहा। कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए दूसरे सोमवार को महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतार लगी थी। मंदिर के गर्भ गृह एवं पूरे प्रांगण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें