फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Y20 Summit: सीएम योगी बोले- युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई जा रहीं केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं

Sat, 19 Aug 2023 03:21 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में वाई20 का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों व परंपराओं का महत्व है।
विज्ञापन
वाई-20 में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सांस्कृतिक विविधता में एकता के कारण भारत दुनिया के नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक परंपरा के साथ ही काशी की कला, संगीत व शिक्षा को नई पहचान मिली है। प्रदेश के अन्य शहर भी ह्रदय स्थल के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं अब युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। इसका फायदा युवा ले रहे हैं।

विज्ञापन


रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में वाई20 का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों व परंपराओं का महत्व है। 140 करोड़ की आबादी जिस भाव-भंगिमा, एकता व अखंडता के आगे बढ़ रही है, उससे दुनिया के लोग अचंभित हैं।

भारत ने वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया था

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी प्राचीन काल से ही धर्म व अध्यात्म की नगरी रही है। अध्यात्म, दर्शन, शिक्षा, साहित्य व कला की भी सबसे प्राचीन है। जी20 का आयोजन कराया जाना महत्वपूर्ण है। इसकी थीम वन अर्थ वन फैमिली वन फ्यूचर है। वास्तव में यह भारत की उस प्राचीन व्यवस्था को प्रस्तुत करता है, जिसमें हजारों वर्ष पहले दुनिया को भारत ने वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया था।

भगवान बुद्ध ने दिया था पहला उपदेश

युवाओं को अटल इनोवेशन मिशन, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया के बारे में बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के केंद्र बिंदु में हमेशा युवा रहते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वरोजगार की राह पकड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी बाबा विश्वनाथ का पावन धाम है। भगवान बुद्ध ने सारनाथ में पहला उपदेश दिया था, जो आज भी बौद्ध अनुयायियों के लिए पवित्र व आकर्षण का केंद्र बना है।

युवाओं में निर्णय लेने की अपार शक्ति

घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत के पास है। यही हमारी राष्ट्र शक्ति है। इन्हीं प्रतिभाओं के दम पर भारत ने दुनिया में अपनी नई पहचान बनाई है। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को वाराणसी आए और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित युवा सम्मेलन (वाई20) के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवा कला, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक, खेल आदि क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वह दिन दूर नहीं है, जब भारत दुनिया के पहले तीन देशों की सूची में शामिल होगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लेकर हर क्षेत्र में भारतीय युवाओं की धमक है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के समर्पित हैं। उनमें निर्णय लेने की क्षमता है। जी-20 की अध्यक्षता व आयोजन पर युवाओं ने अपने विचार दिए हैं। विचारों को शामिल करके देश को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। वाई 20 के लेह लद्दाख में होने वाले आयोजनों को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन, युवाओं की सहभागिता और उनकी प्रतिभा ने विरोध को दबा दिया। जितना विरोध हुआ, उतना ही सफल आयोजन रहा है।
विज्ञापन

युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

वाई-20 में आए दुनिया भर से युवा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न शहरों में वाई20 समिट का आयोजन किया गया। इसमें देश, दुनिया के विभिन्न विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों के युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। देश के आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में युवाओं को बड़ा मंच प्रदान करने वाला आयोजन महत्वपूर्ण है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने वाई20 के आयोजन की विस्तृत रुपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि देश ही नहीं, दुनिया भर से बड़ी संख्या में युवा इस आयोजन का हिस्सा बनकर एक नई तस्वीर प्रदर्शित कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें