फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुर, लय व ताल से देवी की आराधना

विज्ञापन
श्रीकाशी ​विश्वना​थ धाम में नवरात्रि उत्सव पर नृत्य की प्रस्तुति करते कलाकार । अमर उजाला - फोटो : rs pura news
विज्ञापन
वाराणसी। चैत्र नवरात्र पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में चल रहे नवरात्र संगीत महोत्सव के चौथे दिन रविवार को शिवार्चनम् मंच पर भक्ति, आस्था एवं आध्यात्मिकता का दिव्य संगम दिखा। संगीत संग भक्त मां भगवती की आराधना में मग्न होकर आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित रहे। जवाहरलाल के शहनाई वादन से शुरुआत हुई।
विज्ञापन

शिवानी शुक्ला ने भजन से सभी को विभोर किया। बेंगलुरु की नृत्योदय अकादमी के कलाकारों ने सामूहिक नृत्य से बाबा को भी मुग्ध किया। अर्चना महेस्कर ने भजन, शेर सिंह ने देवी पचरा आदि सुनाकर देवी की आराधना की। सेकंड-इन-कमांड, सीआरपीएफ के आलोक कुमार ने कलाकारों को माला एवं अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें