फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी पहुंची विश्व की सबसे छोटी महिला: ज्योति आम्गे का हुआ अभिनंदन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

Tue, 28 Oct 2025 05:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Jyoti Amge in Varanasi: ज्योति आम्गे जब काशी पहुंची तो उनका भव्य स्वागत किया गया। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। 
विज्ञापन
ज्योति आम्गे पहुंची काशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: विश्व की सबसे छोटी महिला के नाम पर ख्यातिलब्ध ज्योति आम्गे काशी पहुंची। काशी भ्रमण के दौरान मंगलवार को परेड कोठी स्थित प्रताप पैलेस में उनका अभिनंदन हुआ। 

विज्ञापन


इसी कद काठी के चलते 16 नवंबर 2011 को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ज्योति आम्गे अपना नाम दर्ज कराया था। अजय सिंह बॉबी ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का तस्वीर भेंट किया।

इसके पहले 2024 में विश्व की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आम्गे को कुल्लू-मनाली की वादियां भा गई थीं। बर्फबारी के दौरान कुल्लू-मनाली आने का सपना लेकर नागपुर लौट गई थीं। 
विज्ञापन


बता दें कि 62.8 सेंटीमीटर लंबी ज्योति आम्गे विश्व में सबसे छोटे कद की महिला हैं और वह पिछले पांच दिनों से जिला कुल्लू की ऊझी घाटी में ठहरी हुई थीं। उन्होंने कुल्लू के हिडिंबा मंदिर, सोलंगनाला, अटल टनल और लाहौल-स्पीति के स्नो प्वाइंट कोकसर आदि की हसीन वादियों का आनंद उठाया था।

उन्हें ऊझी घाटी का वामतट क्षेत्र काफी पसंद आया था। वह पांच दिनों तक वामतट पर स्थित धरोहर गांव नग्गर के साथ लगते धौमसू गांव में ठहरीं। वहीं से ज्योति आम्गे भ्रमण पर निकलती थीं। उन्होंने कहा कि जब भी बर्फबारी होगी, दोबारा कुल्लू आएंगी। कहा कि जो आनंद कुल्लू की वादियों में मिला है, वह कहीं नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें