निशुल्क है एआरवी : जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर एआरवी 24 घंटे लगवाई जा रही है। पहले दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर में सुविधा मिल रही थी।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि पहले ओपीडी के समय ही एंटी रैबीज वैक्सीन लगती थी। अब ओपीडी के समय के बाद भी आने वाले लोगों के लिए भी सुविधा शुरू है। अब अस्पतालों, प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की इमरजेंसी में आने वालों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। किसी तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कुत्ते के काटने की घटनाएं
- 13 सितंबर 2025-चौबेपुर के गरथौली गांव में कुत्ता काटने की घटना के एक महीने बाद इलाज के दौरान महिला की मौत।
- 11 सितंबर 2025-चोलापुर के चमरहा बाजार में कुत्ते ने 10 लोगों को काटा।
- 20 अगस्त 2025-चौबेपुर के रामपुर चंद्रावती गांव में एक बच्ची पर कुत्ते ने हमला किया। 14 टांके लगे।