डॉ. देवेश प्रकाश यादव विभागाध्यक्ष, गैस्ट्रोलॉजी विभाग बीएचयू।
- फोटो : संवाद
बदलती जीवन शैली, खानपान में असंतुलन है वजह
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. मनीष यादव का कहना है कि बदलती जीवनशैली और खानपान में असंतुलन की वजह से लीवर संबंधी समस्या बढ़ी है। बच्चों में जहां फास्टफूड के सेवन की वजह से बीमारी हो रही है तो बड़ों में अधिकांश लोगों में शराब पीने की आदत से लीवर खराब हो रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को परामर्श, जांच करने के साथ ही शराब पीने की आदत छोड़ने के प्रति जागरूक भी किया जाता है।