ट्रेन को हरी झंडी दिखाते सुरेश प्रभु
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी को एक नई साप्ताहिक ट्रेन विश्व मानव एक्सप्रेस की सौगात मिली है। 28 मई से वाराणसी और हुबली के बीच इसका नियमित संचालन शुरू होगा। वाराणसी-हुबली एक्सप्रेस 28 मई से प्रत्येक रविवार रात 9:05 बजे वाराणसी से चलेगी। यात्रा के तीसरे दिन दोपहर एक बजे हुबली पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन दो जून से हर शुक्रवार शाम 5:50 बजे हुबली से चलेगी और तीसरे दिन दोपहर 11:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन में एक वातानुकूलित टू टीयर, वातानुकूलित थ्री टीयर, छह द्वितीय श्रेणी शयनयान, छह जनरल द्वितीय श्रेणी और दो दिव्यांग अनुकूल जनरल श्रेणी की बोगियां होंगी।
इस ट्रेन का छिंवकी और मिर्जापुर स्टेशनों पर भी ठहराव होगा। मंगलवार को हुबली से इस ट्रेन का शुभारंभ हुआ। विश्व मानव एक्सप्रेस तीसरे दिन सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।