बड़ी शीतला मां मंदिर के गर्भ गृह में गंगा ने किया प्रवेश।
- फोटो : सोशल मीडिया।
बता दें कि पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण बनारस में गंगा चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगी हैं। जलस्तर बढ़ने से महाश्मशान मणिकर्णिका पर शवदाह के लिए आने वालों को घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। मणिकर्णिका घाट पानी में डूबने के कारण अब छतों पर शवदाह शुरू हो चुका है।
दशाश्वमेध घाट पर सोमवार को घाट की सीढ़ियों पर ऊपर की ओर हुई गंगा आरती।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर मंगलवार को 67.59 मीटर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से अब 2.67 मीटर से भी कम दूर जलस्तर रह गया है। गंगा अब खतरे के निशान बिंदु 71.26 मीटर की ओर अग्रसर हो रही है। इसे देखते हुए नौका संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
वरुणा पार मची खलबली
गंगा के सभी 84 घाटों का संपर्क दो दिन पहले ही टूटने के बाद प्रमुख गंगा घाटों के आरती स्थल भी बदल गए हैं। तेजी से हो रहे बढ़ाव के कारण गंगा के साथ ही वरुणा नदी के किनारे रहने वालों में खलबली मची है। गंगा के पलट प्रवाह के कारण सबसे ज्यादा बाढ़ का कहर वरुणा किनारे रहने वालों को ही झेलना होता है।