फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व विकलांग दिवस : पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले, दिव्यांग जन की सेवा से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं

Wed, 04 Dec 2024 12:06 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

विश्व विकलांग दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि दिव्यांग की सेवा से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है। संजीवनी सोसाइटी द्वारा संजीवनी संस्थान बरजी दानगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आए दिव्यांगों का सम्मान हुआ और दिव्यांगों ने गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का सत्कार किया।
विज्ञापन
विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिव्यांग जन की किसी भी प्रकार से की गई सेवा से बड़ा और कोई दूसरा पुनीत कार्य नहीं हो सकता। संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दिव्यांगों की सेवा में जो कार्य किये जा रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं कि इससे दिव्यांगों का न केवल सशक्तिकरण होगा। उनके शारीरिक और मानसिक उत्थान में इसका लाभ निश्चित रुप से प्राप्त होगा, जिससे दूसरे के ऊपर उनकी निर्भरता भी काफी कम होगी और वह अपने पैरों पर खड़े होकर आजीविका भी अर्जित कर सकेंगें।

विज्ञापन


संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इनके कल्याणार्थ भविष्य में किए जाने की जिन कार्यों की योजना बनाई गई है, वह समाज में निश्चित रूप से अनुकरणीय है।  ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कही। उन्होंने सोसाइटी को हर प्रकार से सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य मान्य अतिथिगण द्वारा भगवान श्रीअष्टावक्र के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। दिव्यांग बच्चों द्वारा नृत्य एवं गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

सोसाइटी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मैं विजेता दिव्यांग प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। दिव्यांग बच्चों और संजीवनी सोसाइटी के सदस्यों और प्रशिक्षकों द्वारा बैनर और दिव्यांग सशक्तिकरण से युक्त नारों की तक्थियों के साथ स्थानीय दानगंज बाजार में जन जागरूकता रैली भी निकली गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें