फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस : आप भी लें महादान में हिस्सा, अमर उजाला की पहल पर लोग पहुंच रहे रक्तदान करने

Fri, 14 Jun 2019 02:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
गाजीपुर में रक्तदान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान के महादान में आज आपका योगदान पीड़ितों, असहायों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा। हादसे में घायल हों या गंभीर बीमारी से पीड़ितों को आपका एक यूनिट रक्तदान नई जिंदगी देगा। अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर शुक्रवार को देश के 100 से अधिक शहरों में महादानियों का महामेला लगा है। हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन ने अपने प्रसार वाले राज्यों में शुक्रवार(14 जून) को रक्तदान कैंप लगाया है।

विज्ञापन


इस मौके पर वाराणसी समेत यूपी के कई शहरों में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और यहां भारी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। आज अमर उजाला रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मी, नेता, आर्मी जवान पहुंच रहे हैं। वाराणसी के साथ ही, अमर उजाला ने पूर्वांचल के बलिया, आजमगढ़, मिर्जापुर, मऊ, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर में भी रक्तदान शिविर लगाया है। आप भी अगर रक्तदान कर महादानी बनना चाहते हैं, पास के शिविर में जाकर रक्तदान कर सकते हैं।

वाराणसी में आईएमए में अमरउजाला रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग

विज्ञापन

रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है, साथ ही कई जिलों में एक पौधा भी दिया जा रहा है। मऊ जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र और एक पौधा भी दिया गया।

आजमगढ़ में रक्तदान करती महिलआएं

Trending Videos
विज्ञापन


आजमगढ़ में रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र और पौधे दिए गए
 
भ्रांति करें दूर, बनें महादानी :
  • रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती है।
  • रक्तदान करने वाला व्यक्ति अस्वस्थ नहीं होता बल्कि और चुस्त हो जाता है।
  • रक्तदान करने से शरीर में खून धीरे-धीरे नहीं बहुत तेजी से बनता है।
  • रक्तदान करने वाले को गंभीर बीमारियां नहीं घेरती हैं।
  • रक्तदान से शरीर का शोधन हो जाता है।
  • दान के 24 घंटे के भीतर नई लाल रक्त कोशिकाएं बन जाती है। 

रक्तदान के लिए जरूरी हैं यें बातें :
  • 18 से 65 वर्ष के बीच की उम्र के पुरुष और महिलाएं रक्तदान कर सकते हैं।
  • रक्तदान करने वाले का हीमोग्लोबिन 12.5 प्रतिशत होना चाहिए।
  • रक्तदाता का वजन 45 किलोग्राम से कम नहीं होना चाहिए।
  • हर स्वस्थ व्यक्ति हर तीसरे महीने रक्तदान कर सकता है।
  • रक्तदान करते समय दानी का रक्तचाप सामान्य 110/70 होना चाहिए।
  • रक्तदान के बाद 15 से 20 मिनट तक आराम जरूर करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें