विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को बीएचयू ट्रामा सेंटर, जिला अस्पताल और आईएमए में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का मौका मिलेगा।
रक्तदान एक ऐसा दान है, जिसका कोई मोल नहीं। जरूरतमंद लोगों को इलाज के दौरान खून मिल सके, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल की तरह इस साल भी विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से हर साल विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को, कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई और स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर को रक्तदान शिविर लगाया जाता है।
इसी कड़ी में 14 जून को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल और आईएमए लहुराबीर के साथ ही बीएचयू ट्रामा सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस दिन लोग रक्तदान कर पुण्य के भागी बन सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार रक्तदान करने से सेहत पर कोई भी दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। 18 से 65 साल तक का कोई भी व्यक्ति निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर सकता है।