प्रो-पुअर योजना के तहत सारनाथ में हो रहे विकास कार्याें का शनिवार को विश्व बैंक की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने सारनाथ बंगले में फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। विश्व बैंक प्रभारी स्टेफिनिया एबारकेली ने बताया कि सारनाथ में पर्यटकों की सुविधा के लिए बैंक की मदद से विकास कराया जा रहा है। पानी और सीवर की पाइप और बिजली के तार को भूमिगत किया जा रहा है। विकास में स्ट्रीट वेंडरों का भी ध्यान रखा गया है। इन्हें लाइन से दुकानें दी जाएंगी। इस मौके पर विश्व बैंक की सोनहवा पीटर, ओपी श्रीवास्तव, एलबी दूबे, शिवजी मिश्रा रहे।