फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रविदास जयंती समारोह में अराजकतत्वों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पतेरवा गांव में रविदास जयंती मना रहे ग्रामीणों संग अराजकतत्वों ने गालीगलौज कर मारपीट की। इस संबंध में सारनाथ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पतेरवा गांव में शनिवार शाम रविदास जयंती मनाई गई। छाहीं गांव के कुछ युवक पहुंचकर महिलाओं और बच्चों को मारने-पीटने लगे। पतेरवा ग्राम प्रधान पति मिथिलेश कुमार ने बताया कि पड़ोसी गांव के नई बाजार चौराहे पर शराब पीने के बाद रविदास जयंती मना रहे लोगों के साथ गालीगलौज कर मारपीट की। घटना की शिकायत खुशबू, गीता, सीमा, मुन्नी और हीरामनी ने सारनाथ थाने में की है। सारनाथ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नई बाजार चौराहे पर नशे की हालत में कुछ लोग आपस में कहासुनी कर रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हटा दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें