दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनीष यादव का कहना है कि ओपीडी में हर दिन करीब 20 से अधिक ऐसे लोग आते हैं, जिसमें जांच के बाद सांस फूलने की समस्या मिलती है। मरीजों को धुल, धुएं से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जाता है।
बीएचयू के विशेष ओपीडी में हर सप्ताह 40 बच्चों में यह समस्या
बीएचयू बाल रोग विभाग में प्रो.सुनील कुमार राव का कहना है कि विभाग में हर सप्ताह शुक्रवार को अस्थमा से ग्रसित बच्चों के जांच, इलाज के लिए विशेष ओपीडी चलती हैं। इसमें 2 से 18 साल तक करीब 70 बच्चे सांस फूलने की समस्या पर अभिभावकों के साथ आते हैं। स्पाइरोमेट्री से फेफड़े की जांच की जाती है, इसमें बच्चों को एक उपकरण के माध्यम से फूंक मरवाकर उनके फेफड़े की क्षमता जांची जाती हैं। हर ओपीडी में करीब 40 बच्चों के फेफड़े कमजोर मिलते हैं।