फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजातालाब में सिटी बसों का वर्कशॉप और इलेक्ट्रिक बसों का बनेगा चार्जिंग स्थल

Sat, 12 Jan 2019 12:16 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वाराणसी के कैंट स्थित सिटी बसों की वर्कशॉप हटाकर राजातालाब में बनाया जाएगा। इसके लिए राजातालाब के पास दुमेला में जमीन चिह्नित कर अधिकारियों ने रिपोर्ट नगरीय निदेशालय लखनऊ को भेज दी है।  आगे की प्रक्रिया के लिये निदेशालय के हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है। वाराणसी के लिए आ रहीं इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्थल भी यहीं होगा।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह बस स्टेशन कैंट को हाइटेक किए जाने की कवायद चल रही है। इसके लिये बस स्टेशन परिसर पर में कैंट और काशी डिपो की 130 सिटी बस सेवा के लिये बनी वर्कशॉप को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया जाना है, जिसके लिए राजा तालाब के पास दुमेला में जमीन मिली है। तीन एकड़ से अधिक की जमीन चिह्नित करने के बाद अधिकारियों ने रिपोर्ट भी नगरीय निदेशालय को भेज दी।

उधर, काशी को पहली खेप में मिलने वाली 50 लो फ्लोर और प्रदूषण मुक्त इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग प्वांइट भी इसी स्थान बनाने की तैयारी है। इसके लिए भी यहीं जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन


कैंट डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन पाठक ने बताया कि राजा तालाब में भूमि चिह्नित की गई है। रिपोर्ट नगरीय निदेशालय भेजी गई है। जहां से अनुमति मिलने पर यहां सिटी वर्कशाप बनाया जाएगा। साथ इलेक्ट्रिक बसों का भी चार्जिंग स्थल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें