फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुल निर्माण के काम में लगा मजदूर सरयू में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर/नवानगर। तहसील क्षेत्र के खरीद-दरौली घाट के मध्य सरयू नदी पर पक्के पुल के लिए बनाए जा रहे पायल ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर नदी में गिरकर बह गया। वहां पर साथ में काम करने वाले मजदूरों ने उसे बहुत ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कहीं अतापता नहीं चला। अपराह्न चार बजे तक मौके पर गोताखोर नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन

खरीद दरौली पक्का पुल के निर्माण की जिम्मेदारी बंगाल की भंगल कंट्रक्शन के जिम्मे है। सरयू नदी में लगातार हो रही कटान के कारण पक्के पुल की लंबाई को बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत, दो अतिरिक्त पायों का निर्माण कराया जाना था। उसी में से एक पाए का निर्माण कार्य शनिवार को चल रहा था।
उसी दौरान उसके सपोर्ट के लिए पायल ब्रिज के अंतिम छोर पर सहारनपुर जिले के रेहड़ी गांव निवासी मोहम्मद आजम (22) पुत्र मोहम्मद अजमल काम कर रहा था। काम के दौरान उसका पैर फिसल गया और सरयू नदी में गिर गया। इससे वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के लोगों ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। वहीं, अन्य मजदूरों ने अपने साथी को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसकी सूचना थाना सिकंदरपुर को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ढूंढने का काम शुरू किया। एसएचओ दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि गोताखोरों को बुलाया गया है। उनके आते ही कार्य तेज कर दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर मजदूर को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
सुरक्षा का नहीं था कोई इंतजाम
नवानगर। बरसात में नदी का प्रवाह बढ़ने के बाद बंद हुआ कार्य करीब एक पखवारे पहले आनन-फानन में शुरू कराया गया लेकिन मजदूरों की सुरक्षा का कोई माकूल इंतजाम नहीं था। इस घटना की मुख्य वजह सुरक्षा मानकों की कमी बताई जा रही है। सेतु निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए लाइव जैकेट समेत सुरक्षा घेरा और स्टीमर का इंतजाम कराया जाता है। कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से वहां किसी भी प्रकार की सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया था। कार्य में लगे मजदूरों से जब इस बाबत पूछा गया तो उनका साफ कहना था कि बगैर सुरक्षा के काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें