फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा-बेटी के सिर से उठा पिता का साया, मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत 

Wed, 11 Nov 2020 11:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
सड़कों पर ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गडार गांव के पास बुधवार को मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक घर का अकेला कमाऊ व्यक्ति था। उसके माता-पिता का बचपन में ही निधन हो चुका है। हादसा तब हुआ जब ताजपुर गांव से करीब 10 मजदूर मिक्सर मशीन लेकर छत के ढलाई के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पावपट्टी गांव निवासी भीम राजभर(40) अपने अन्य साथी मजदूरों के साथ बलिया जिले के टीकादेवरी नगपुरा गांव में छत की ढलाई करने जा रहा था। मिक्सर मशीन जैसे ही गडार गांव स्थित पुलिया के नजदीक पहुंची अचानक भीम अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और मिक्सर मशीन के पहिए के नीचे आ गया।


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिक्सर मशीन का पहिया उसके सिर पर चढ गया था। मृतक भीम घर का अकेला कमाऊ व्यक्ति था। उसके माता-पिता बचपन में ही गुरजर गए थे। भीम की एक पुत्री और एक पुत्र है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजदूर के शव को अपने कब्जे में ले लिया है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें