महिला फुटबॉल लीग बरेका इंटर कॉलेज मैदान पर खेली जाएगी। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग की छह टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए फुटबॉल मैदानी जंग होगी। उद्घाटन मैच कुमाऊं हीरोज और पहाड़ी क्लब के बीच खेला जाएगा। आयोजन सचिव फुटबॉल कोच भैरव दत्त ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलने के लिए छह टीमों ने पंजीकरण कराया है। उद्घाटन मैच रविवार शाम चार बजे होगा। प्रतियोगिता 2 से 8 अगस्त तक होगी। इसमें फुटबॉल नर्सरी, कुमाऊं हीरोज, पहाड़ी क्लब, कंचनपुर क्लब, गुल्लनपुर क्लब और कनवां की बालिका टीम शामिल होंगी। सभी टीमों के बीच दो-दो लीग मुकाबले होंगे। उद्घाटन बरेका प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव और जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार करेंगे।