फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को मिलेगा सम्मान, तब होगा आदर्श गांव

Thu, 30 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जयापुर में नंदघर का निरीक्षण करते डीएम और सीडीओ।
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद बुधवार को जयापुर पहुंचे और जनता से संवाद स्थापित किया। डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही उन्हें साफ-सफाई पर ध्यान देने, गांव को खुले में शौचमुक्त बनाने और महिलाओं का सम्मान करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं का सम्मान होगा, सही मायने में आदर्श गांव तभी बनेगा।
विज्ञापन


डीएम ने नंदघर में खिड़कियों के शीशे और शौचालय की टाइल्स टूटी देखी तो अफसरों को मरम्मत कराने का निर्देश दिया। गांव में दो बच्चे कुपोषित होने की जानकारी मिली तो उन्होंने कहा कि जयापुर को कुपोषण मुक्त बनाने की जरूरत है। सीडीपीओ मनोज कुमार गौतम को बच्चों को अतिरिक्त फीडिंग कराने और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को घर-घर जाकर कुपोषण से मुक्ति के 10 बिंदुओं को बताने की निर्देश दिया। 

 खाद्य आपूर्ति निरीक्षक को अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करने और सभी पात्रों के कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। साथ ही एसडीएम को राशन कार्ड के सत्यापन का जिम्मा सौंपा।  गांव में 800 से अधिक परिवारों में से मात्र 220 के पास बिजली कनेक्शन होने पर नाराजगी जताई। बालिका विद्यालय को सरकारी सहायता की मांग ग्राम प्रधान नारायण पटेल ने की तो डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ पुलकित खरे, एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह, पीडी, बीडीओ और आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें