विकास आयुक्त, एमएसएमई मंत्रालय, एफएफडीसी विस्तार इकाई, साईं इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट और हर प्रसाद गुप्त इंक्यूबेशन फाउंडेशन और आउटरीच प्रकोष्ठ की ओर से महिलाओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण उद्यमिता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार से किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं को अगरबत्ती, धूपबत्ती, हवन सामग्री व घरेलू उपयोग के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पादों के निर्माण का निशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उनके लिए मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और खुद का उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया पर भी विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागी महिलाओं को सरकारी योजनाओं के लाभ, एमएसएमई सहायता योजनाएं और उद्यम स्थापित करने के लिए उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। ये जानकारी इंक्यूबेशन फाउंडेशन के निदेशक प्रो. मोहम्मद आरिफ ने दी।