बीएचयू के विज्ञान संस्थान की ओर से रविवार को 45 मिनट के मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। एंड्योर द माइल्स, वेक अप फॉर ह्यूमैनिटी के संदेश के साथ 500 से ज्यादा छात्र और छात्राओं ने कैंपस में दौड़ लगाई। निदेशक कार्यालय (प्रशासनिक भवन) से कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाई और खुद भी दौड़े। कुल मिलाकर 45 मिनट में मिनी मैराथन का समापन हो गया। कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने इस प्रकार की पहल संस्थान के भीतर एकता की भावना को मजबूत करती है और छात्रों व कर्मचारियों में सक्रिय सहभागिता की संस्कृति को बढ़ावा देती है। विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार, विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. आरके श्रीवास्तव, संस्थान दिवस समारोह के संयोजक प्रो. रवि कुमार अस्थाना, मिनी-मैराथन की संयोजक प्रो. मधु तपड़िया और सहायक कुलसचिव अनीश वर्मा शामिल थे।