फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिलाओं को उन्नत खेती का दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सतत कृषि और रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उपयोग पर शुक्रवार को पनियरा गांव स्थित रिन्यू एडुहब कम्युनिटी सेंटर में कार्यक्रम हुआ। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ डॉ. आरएस मीणा ने सरसों और सब्जियों की उन्नत खेती की जानकारी दी। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियां अपनाने पर जोर दिया। महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेती में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से उत्पादन में भी वृद्धि होती है। एडुहब के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप कुमार ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने आईं 50 महिला किसानों को उन्नत बीज वितरित किए गए। इस दौरान कोऑर्डिनेटर अंबाश्री नीलम, वर्षा राय, मंजू, रीता और सितारा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें