फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में दिखा महिलाओं का उत्साह, लगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण के प्रति महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार से महिला स्पेशल बूथ पर टीकाकरण की शुरुआत हो गई। जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आराजीलाइन पर बने स्पेशल बूथ पर पहले दिन महिलाएं उत्साह के साथ टीका लगवाने पहुंचीं। टीका लगवाने के लिए महिलाओं की लाइन लगी रही। वहीं, टीकाकरण के बाद भी लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

शासन, प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी 60 प्रतिशत पुरुष और 40 प्रतिशत महिलाओं ने ही टीका लगवाया। महिलाओं का टीकाकरण बढ़ाने के उद्देश्य से ही सरकार ने हर जिले में दो महिला स्पेशल बूथ बनाने का निर्णय लिया है। महिला अस्पताल में 100 में 100 जबकि सीएचसी आराजीलाइन में 100 में 31 महिलाओं ने टीका लगवाया। इसके अलावा पहले से चल रहे तीन अभिभावक स्पेशल बूथ पर 300 में से 241 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएचसी आराजीलाइन में 82, मंडलीय अस्पताल में 69 और स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर में 90 लोगों को टीका लगाया गया।
10,867 को लगी पहली डोज, 1867 को दूसरी
वाराणसी। सोमवार को शहरी, ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर कुल 12,734 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष के 6627 जबकि 45 वर्ष से ऊपर के 6107 लोगों ने टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 10,867 को पहली और 1867 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। मंगलवार को कुल 142 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। 18 से 44 साल के लिए 48 और 45 साल से अधिक आयु वालों के लिए 94 केंद्र हैं। मंगलवार को सीएचसी आराजीलाइन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव जयापुर और नागेपुर में मोबाइल टीम द्वारा टीका लगाया जाएगा। वहीं, रमना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार टीका लगवाने पहुंचे लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। दरअसल, केंद्र पर 18 से 44 साल वालों को टीका लगाया जा रहा था। वहीं, 44 से ऊपर वाले भी टीका लगवाने के लिए लाइन में खड़े थे। बाद में टीका आने पर उन्हें पता चला कि 44 के अंदर वालों को टीका लगेगा तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें