फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में आई महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट, बाद में पुलिस की निगरानी में हुई शादी

Thu, 13 Feb 2020 05:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदननगर कालोनी में बुधवार की रात बारात में आई महिलाओं से महिलाओं से कुछ मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट कर दूल्हा, उसके पिता, रिश्तेदारों सहित छह लोगों को मापीट कर जख्मी कर दिया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। दूल्हे के मामा ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और 90 हजार नकदी तथा एक सोने की चेन लूटने की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस की देख-रेख में शादी संपन्न हुई।

विज्ञापन

 

दरअसल, सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भीमापार निवासी भरत गुप्ता के पुत्र राहुल गुप्ता की बारात सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदन नगर कालोनी में बुधवार को आई थी। बाराती नांचते-गाते जा रहे थे। रात करीब आठ बजे रौजा-चंदनवाहा मार्ग पर चंदननगर में स्थित सुलभ शौचालय में बारात में शामिल कुछ महिलाएं और युवतियां गई।

शौचालय में पहले से मौजूद स्थानीय कुछ मनबढ़ युवक महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए छेड़खानी करने लगे। इस पर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर बारात में शामिल लोग वहां पहुंचे और युवकों का विरोध किया तो उन्होंने लाठी-डंडे से मारपीट शुरु कर दी, जिससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होते ही लड़की पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन


मारपीट करने वाले युवक वहां से फरार हो गए। मारपीट में दूल्हे के पिता भरत गुप्ता, बरियाबाद थाना क्षेत्र के झोटना निवासी दूल्हे के फूफा सुभाष गुप्ता, फूफा का लड़का सदानंद गुप्ता, दूल्हे का मामा संतोष गुप्ता, बाराती राजेश जायसवाल, कृष्ण कुमार यादव बाराती और शशि घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। बाद में पुलिस की देखरेख में शादी संपन्न हुई। दूल्हा के मामा संतोष गुप्ता ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले युवक कृष्ण कुमार यादव के पास मौजूद 90 हजार रखा बैग के साथ ही मेरा सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। सदर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें