- यूपी में महिला श्रम शक्ति की दर बढ़ी है। इससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं
- सरकार की तरफ से चलाए जाने वाले कार्यक्रम से महिलाओं में बढ़ी जागरूकता
- ऑनलाइन निवेश प्लेटफार्म की बढ़ती उपलब्धता से निवेश की ओर बढ़ा आकर्षण
- सोच में बदलाव। पहले महिलाओं का एफडी पसंदीदा साधन था। अब वह लंबे समय के निवेश से मोटा मुनाफा कमाना चाहती हैं।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की म्यूचुअल फंड में बढ़ती भागीदारी सकारात्मक संकेत है। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। आने वाले वर्षों में यह उम्मीद है कि महिलाओं का निवेश अनुपात और बढ़ेगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। -राजीव सिंह को -फाउंडर केश्री ब्रोकिंग
पूर्वांचल में लगातार बढ़ रहा निवेश
पूर्वांचल में म्यूचुअल फंड में निवेश लगातार बढ़ रहा है। 0.22 % हिस्से के साथ वाराणसी तीसरे स्थान पर है। 0.11% के साथ गोरखपुर छठे स्थान पर है। देवरिया, जौनपुर, बस्ती, बलिया, गोंडा, मिर्जापुर, गाजीपुर एम्फी के जोन-6 में शामिल हैं।