फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला किसान की मौत, ग्रामीणों ने किया रोडजाम

Thu, 19 Oct 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के  मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खुझिया बाजार में स्थित यूबीआई बैंक के पास गुरुवार की दोपहर सिर पर धान रखकर सड़क पार कर रही महिला की अनियंत्रित बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे बाइक सवारों को गांव वालों ने पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर आजमगढ़-मऊ मार्ग जाम कर दिया। सीओ सदर के आश्वासन पर आधा घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।  बेलहरा गांव निवासी बुनिया देवी (50) पत्नी जितेंद्र राम गुरुवार को खेत गई थी। धान काटकर सिर पर रखकर घर लौट रही थी। आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर स्थित खुझिया गांव में यूबीआई के पास पहुंचकर वह सड़क पार कर रही थी।

तभी शाहगढ़ बाजार की तरफ से आ रही अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार भागने लगा। ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। लोग जब तक बुनिया देवी को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। घटना के लिए ग्रामीण पुलिसवालों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। गांव वालों का कहना है कि यहां अक्सर दुर्घटना होती है।
विज्ञापन


कई बार सिपाहियों से यहां ब्रेकर बनवाने और वाहनों चालकों को धीमी गाड़ी चलाने को कहा गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण शव रखकर मौके पर आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होने की सूचना पर सीओ सदर, सिधारी, जहानागंज और मुबारकपुर थाने की पुलिस को लेकर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर आधा घंटे बाद जाम को समाप्त करा दिया। बुनिया देवी एक बेटा और दो बेटियों की मां थी।
विज्ञापन


उसके तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। ठीक दीपावली के दिन बुनिया देवी की मौत हो जाने से उसके घर कोहराम मचा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें