वाराणसी के एक विवाहिता का दूसरा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला शहर से दूर दानगंज बाजार का है। विवाहिता के मांग में सिंदूर डालते गार्ड का वीडियो बाजार में वायरल हुआ तो मामला सार्वजनिक हुआ और चट्टी-चौराहों पर इसे लेकर खासी चर्चा रही। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल, एक विवाहिता की पिटाई उसका पति कर रहा था तो दानगंज बाजार स्थित एटीएम में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बीचबचाव किया। इसके चौबीस घंटे के बाद ही विवाहिता ने पति को छोड़ कर दानगंज पुलिस चौकी के बगल में स्थित मंदिर में विवाह कर लिया।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो
- फोटो : डेमो
विवाहिता के मांग में सिंदूर डालते गार्ड का वीडियो बाजार में वायरल हुआ तो मामला सार्वजनिक हुआ और चट्टी-चौराहों पर इसे लेकर खासी चर्चा रही। दानगंज बाजार में एक विवाहित जोड़ा अरसे से रह रहा था। बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ।
कहासुनी के बाद सड़क किनारे ही पत्नी की पति पिटाई करने लगा तो एटीएम पर तैनात गार्ड ने बीचबचाव किया। इसके बाद गुरुवार को विवाहिता ने अपने पति को छोड़ दिया और गार्ड के साथ मंदिर में जाकर दूसरा विवाह कर ली। हालांकि इस संबंध में दानगंज पुलिस चौकी या चोलापुर थाने पर कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।