फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सदमे से महिला ने दम तोड़ा 

Fri, 30 Mar 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मिर्जापुर के एक गांव में शार्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। घटना को देखकर गृह स्वामिनी की सदमे से मौत हो गई। चुनार थाना क्षेत्र के दुमदुमा मुहल्ले में किशोरी पाल पुत्र डंगर का मकान स्थित है।
विज्ञापन


मकान के बाहर पशुओं को बांधने के लिए उसने छप्परनूमा छोटा घर बना रखा था। घर के उपर से बिजली का तार गुजरा है। गुरुवार की रात में बिजली के केबल में शार्ट सर्किट होने से तार टूट कर छप्पर पर गिर गया और उसमें आग लग गई।

आग लगा देख पास पड़ोस के अन्य लोगों ने शोर मचाया। परिवार के लोग बाहर निकले। आग बुझाने से पहले छप्परनूमा मकान जलकर खाक हो चुका था। उसमें बंधी दस बकरियां व एक गाय आग की चपेट आ गईं। जिसमें पांच बकरियां झुलस गईं और उनकी मौत हो गई। बाकी जानवरों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


घटना को देख गृह स्वामिनी कमली देवी (55) की हालत बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर पड़ी। कमली देवी को परिवार के लोग पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार चुनार सुरेन्द्र बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आर्थिक क्षति का आकलन करा कर सहयोग दिलाये जाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें