फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरईगांव। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरा कला गांव में बुधवार सुबह जहरीले जंतु के काटने से पार्वती देवी (50) की मौत हो गई मृतका के बेटे की शादी 22 मई को थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। जानकारी के अनुसार, गौरा कला निवासी पार्वती देवी पत्नी बंशराज बुधवार सुबह अपने कच्चे मकान की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बीरेंद्र सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें