फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विनायक प्लेटिना अपार्टमेंट में दंपती को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महमूरगंज के विनायक प्लेटिना अपार्टमेंट में मंगलवार रात दंपती को कार सवार मनबढ़ों ने गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। सिगरा पुलिस के पहुंचने पर कार सवार भाग निकले। पुलिस ने कुछ दूर तक वाहन का पीछा किया। पीड़ित ने सिगरा थाने में अभिनव कुमार सिंह समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमित सिंह की पत्नी गीतांजलि सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे और पति के साथ फ्लैट में रहती हैं। रात 9.30 बजे से 1 बजे तक फोन कर गालीगलौज की गई और गोली मारने की धमकी दी गई। इसकी सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले टाटा हैरियर और काले रंग की गाड़ी से चार लोग पहुंचे और गालीगलौज की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कार लेकर भागे। सीसी कैमरे में पूरी घटना कैद है। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें