वाराणसी में एक महिला अपनी बेटी के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के साथ में मिट्टी का तेल भी था। महिला ने वहां पर आत्महत्या की धमकी दी। जानकारी के बाद पता चला कि महिला पैसे के लेन-देन को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी थी।
वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के प्रेमचन्द नगर कॉलोनी की रहने वाली मधु सिंह पांडेपुर चौराहे के पास पानी की टंकी पर चढ़ गईं। मामला पैसे के लेनदेन का सामने आया, जिस पर पुलिस शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं की।
इससे परेशान होकर महिला पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पुलिस पहुंच गई, साथ ही एसपी सिटी भी वहां पहुंच गए। पुलिस प्रशासन ने महिला को आश्वासन देकर काफी देर बाद पानी की टंकी से उतारा। पुलिस ने महिला और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया।