इस बीच 15 हजार रुपये जबरदस्ती लिए गए। महिला ने सोशल मीडिया पर काशी भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को आगाह भी किया कि गंगा घाट घूमने आए तो गंगा उस पर रेती पर ऊंट और घोड़े की सवारी करने से बचें। गलत तरीके से जबरदस्ती पैसा वसूला जा रहा है।
उधर, इस वीडियो के बाद कोतवाली एसीपी शुभम कुमार सिंह ने रामनगर पुलिस को मौके पर भेजा और ऊंट की सवारी करने वाले युवक की खोजबीन कराई। पीडि़ता महिला पर्यटक से भी पुलिस संपर्क में जुटी हुई है।
कोतवाली एसीपी शुभम कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। वहीं, गंगा पार रेत पर ऊंट और घोड़े वालों की भी पहचान कराई जा रही है। किसी के साथ वसूली या दुर्व्यवहार होता है तो तुरंत पुलिस से शिकायत करें। जल पुलिस को भी खास दिशा निर्देश दिए गए हैं।