फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीसरी पत्नी की शादी के छह दिन बाद की हत्या, सात साल की सजा काट 2019 में जेल से छूटा था राजू; जानें मामला

Fri, 16 May 2025 10:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महिला की हत्या की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरती पाल की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime News: चौबेपुर के अमौली गांव में राजू पाल ने लाठी से पीटकर अपनी तीसरी पत्नी आरती पाल (27) की हत्या कर दी। इससे पहले वह अपनी दो पत्नियों को छोड़ चुका था। आरती से बीते नौ मई को ही उसने शादी की थी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची चौबेपुर थाने की पुलिस ने राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया और आरती का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, नशे का आदी और आपराधिक किस्म का राजू मोबाइल फोन पर बात करने के कारण आरती के चरित्र पर शक करता था। इसे लेकर लगातार तीन दिन से वह आरती से मारपीट कर रहा था। अंतत: उसने पीट-पीट कर उसे मार डाला।
विज्ञापन


सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी कतवारू पाल ने 11 साल पहले अमौली गांव में दो बीघा जमीन खरीदी थी। कतवारू का बेटा राजू पाल उसी जमीन में खेती करता था और उसकी देखभाल के लिए टिनशेड की झोपड़ी डाल कर रहता था। बीते नौ मई को चोलापुर क्षेत्र के भैटौली स्थित दुर्गा माता मंदिर में उसने जौनपुर के चंदवक थाने के रतनूपुर की आरती पाल से शादी की थी। आरती के साथ राजू अमौली स्थित झोपड़ी में ही रह रहा था। 

परिजनों में मचा कोहराम

आरोपी पति गिरफ्तार और इसी पिता ने दी थी तहरीर। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की रात लगभग 1 बजे राजू ने सिंहपुर में रहने वाले अपने परिजनों को फोन किया कि मारपीट में आरती गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसके परिजनों ने 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस अमौली पहुंची। आनन-फानन में आरती को नरपतपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

आरती के मृत घोषित किए जाने पर राजू मौके से लघुशंका करने के बहाने भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर के पास से पकड़ लिया। उधर, इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि आरोपी आपराधिक मानसिकता का है और नशे का आदी है। उसे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली गई है।

माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बहन के प्रेमी की हत्या में हुई थी सात साल की सजा
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि लगभग 12 साल पहले राजू ने अपनी नाबालिग बहन के प्रेमी पतेरवा निवासी गोलू पटेल की हत्या की थी। दोनों को एक-दूसरे से मिलते हुए राजू ने देख लिया था। इससे नाराज होकर राजू ने लाठी से पीट-पीट कर गोलू को मार डाला था। इस मामले में उसे सात साल की सजा अदालत ने सुनाई थी। वर्ष 2019 में सजा काट कर वह जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन

एक पत्नी को साल भर बाद छोड़ा, दूसरी को शादी के 15 दिन बाद
पूछताछ में राजू ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश से लेकर तमाम तरह के कानून के बारे में बताकर पुलिस को उलझाने की कोशिश की। हालांकि कड़ाई से की गई पूछताछ में सामने आया कि राजू की पहली शादी मिर्जापुर के अदलहाट की युवती से हुई थी। एक साल बाद राजू ने उसे छोड़ दिया। दूसरी शादी लगभग पांच साल पहले उसने गाजीपुर के लंका की युवती से की थी। उसे भी राजू ने शादी के 15 दिन के बाद ही छोड़ दिया था।

इनकी भी सुनें
जिस तरह से युवक ने घटना को अंजाम दिया है, ऐसा क्रिमिनल माइंडसेट वाले ही करते हैं। किसी भी तरह के रिलेशनशिप की बात करने के दौरान संबंधित व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी करनी चाहिए। इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। - प्रो. संजय गुप्ता, मनोचिकित्सक, बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें