फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, सीआईएसएफ पर अश्लील इशारे करने का आरोप 

Wed, 04 Mar 2020 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सीआईएसएफ के जवान ने उसकी ओर अश्लील इशारा किया है। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


चंदौली जिले में सियालदह से नई दिल्ली जा रही सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार की रात एसी कोच में महिला यात्री ने दूसरी सीट पर बैठे सीआईएसएफ के जवान पर अश्लील इशारा करने का आरोप लगाया। महिला ने कंट्रोल से इसकी शिकायत कर दी।

एसी कोच में महिला यात्री के सामने की सीट पर सीआईएसएफ का जवान किशोर कुमार निवासी मेमोचक थाना कानाचक(जम्मू) सवार था। महिला के अनुसार, मंगलवार को ट्रेन गया से आगे बढ़ी तो जवान अश्लील इशारे करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने इसका विरोध किया लेकिन जवान नहीं माना। इस पर महिला और अन्य यात्रियों ने इसकी शिकायत कंट्रोल से कर दी। ट्रेन के मंगलवार रात एक बजे यहां रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने जवान को उतार लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

इसके बाद उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर केस गया भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें