चंदाैली में नौगढ़ ब्लाक के बाघी गांव निवासी चालक बंसी ने सोमवार को वाराणसी के राजघाट पर गंगा में कूद रही महिला को बचाया है। इस पर ग्राम पंचायत बाघी की प्रधान नीलम ओहरी ने उन्हें 5100 रुपये से सम्मानित करने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार, बंसी ड्राइवर रोज नौगढ़ से वाराणसी और वाराणसी से नौगढ़ क्रूजर गाड़ी चलाते हैं। इसी दौरान, सोमवार को वाराणसी से नौगढ़ आ रहे थे कि राजघाट पुल पर जहां एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए राजघाट पुल से चलांग लगा दी। महिला सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस भयानक दृश्य को देखकर बंसी साहनी ने अपने सूझ-बूझ और साहस का परिचय दिया बिना किसी डर या झिझक के बंसी पुल के अंदर रेलवे ट्रैक पर फंसी महिला को रेलवे ट्रैक से सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बंसी साहनी के इस बहादुरी की चारो तरफ चर्चा हो रही है।