फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: बिना ऑपरेशन महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, इनमें तीन बेटी और एक बेटा, सभी स्वस्थ

Sat, 11 Feb 2023 05:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के सिधारी क्षेत्र स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटी और एक बेटा शामिल है। नवजात शिशुओं का वजन सामान्य से कम है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के सिधारी क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में महिला ने बिना ऑपरेशन चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया। इनमें तीन बेटी और एक बेटा शामिल है। चिकित्सक का कहना है कि चारों स्वस्थ हैं। महिला और नवजातों को निगरानी में रखा गया है। सामान्य प्रसव से एक साथ चार बच्चों के जन्म से लोग हैरान हैं।

विज्ञापन


सिधारी क्षेत्र स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में बीती रात महिला ने बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा सिंह ने बताया कि सभी नवजात शिशुओं का वजन लगभग 800-800 ग्राम है। चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला लक्ष्मी सिधारी क्षेत्र के मतौलीपुर गांव की रहने वाली है। उसके पति विक्की पंचायत सहायक हैं।

डॉ. शिप्रा सिंह ने बताया कि सामान्य डिलीवरी के माध्यम से बच्चे पैदा कराना चिकित्सक की प्राथमिकता है। अल्ट्रासाउंड एवं रिपोर्ट के आधार पर इस केस में भी बिना ऑपरेशन के डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया था जो कि सफल रहा। बच्चों और मां दोनों को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ चार बच्चों का जन्म का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दुनियाभर से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें