फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा रोड हाल्ट के समीप ट्रेन से कटने से रविवार की शाम एक महिला की मौत हो गई। घटनास्थल से उसका सिर लापता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस महिला के कटे सिर को ढूढ़ने में लगी रही। रविवार की शाम एक 35 वर्षीय महिला का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के धड़ को तो बरामद कर लिया लेकिन सिर न मिलने से घंटों परेशान रही। आसपास के लोगों के अनुसार ट्रेन से कटने के दौरान उसके झटके से महिला का शव क्षत विक्षत होने के साथ झाड़ियां के बीच फंस गया, जिसे निकालने के लिए पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। फूलपुर थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें