फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चारपहिया वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनिहरी के दलित बस्ती निवासी संजू देवी की चार पहिया वाहन की
विज्ञापन
चिरईगांव। चौबेपुर थाना क्षेत्र के दानिदयालपुर हाइवे पर सोमवार को वैगनआर की टक्कर से संजू देवी (40) की मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने वैगनआर कार की पहचान कर ली है। पनिहरी गांव निवासी संजू देवी सुबह नौ बजे डुबकियां बाजार की ओर पैदल जा रही थीं। वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही संजू देवी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के पति अशोक कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना करने वाले वैगनआर कार को चिह्नित किया गया है। संजू देवी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति अशोक कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। संजू देवी को दो बच्चे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें