फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Attack: पागल कुत्ते के काटने के एक महीने बाद महिला की मौत, एक भैंस के बच्चे, 2 कुत्तों ने भी गंवाई जान

Sun, 14 Sep 2025 05:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के गरथौली निवासी भोलानाथ की पत्नी अमरावती देवी पिछले महीने 11 अगस्त को दोपहर में घर के बाहर टहल रहीं थीं। उसी समय एक पागल कुत्ते ने उनको नोच लिया था।
विज्ञापन
वाराणसी में महिला की माैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर के गरथौली गांव में एक महीने पहले जिस 64 वर्षीय महिला को कुत्ते ने काटा था, उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। 11 अगस्त को कुत्ते ने महिला को जांघ, पैर, कमर, हाथ पर नोच लिया था। इसी कुत्ते ने महिला के घर के पास रहने वाले 2 कुत्तों और भैंस के बच्चे को भी काटा था, उनकी भी 4 दिन बाद मौत हो गई थी।

विज्ञापन


घायल महिला को लेकर परिजन चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने वैक्सीन लगवाने को कहा। महिला के परिजनों ने उसको सीएचसी ले जाकर 14 अगस्त, 18 अगस्त, 25 अगस्त और 8 सितंबर को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई।

तीन महीने बाद फिर वैक्सीन लगाने के लिए बोला गया था लेकिन महिला ने पहले ही दम तोड़ दिया। महिला के पति भोलानाथ ने बताया कि मंगलवार को महिला के शरीर में ऐठन, बेचैनी होने लगी और वह पानी मांग रही थी लेकिन पानी पी नहीं रही थी। इसके बाद परिजन उसको निजी अस्पताल लेकर गए, वहां से डॉक्टरों ने दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से वह घर आई और शुक्रवार की सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार रामपुर घाट पर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चमरहा बाजार में कुत्ते ने 10 लोगों को काटा
चोलापुर थाना क्षेत्र के चमरहा बाजार में तीन दिन से एक कुत्ते का आतंक है। कुत्ते ने दस से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है। कुत्ते से परेशान महिला ने पुलिस को सूचना देकर बचाने की अपील की है। महिला की सूचना पर पहुंची पीआरबी में शामिल महिला कांस्टेबल ने बातचीत कर घटना की जानकारी ली।

कांस्टेबल ने कहा कि कुत्ता पकड़ने की टीम केवल शहर में है गांव में नहीं है। स्कूल जा रहे छात्रों को भी कुत्ते ने काटा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्ते ने माही (5), लकी (12), आरती (32), देवांश (10), रेशमा (4), शिवा (14), रिंकू (1) आदि को काटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें