फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी में BJP नेता पर दुष्कर्म का आरोप, महिला ने की कार्रवाई की मांग, नहीं दर्ज हुआ केस

Fri, 01 Mar 2024 11:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: आरोप है कि कमिश्नरेट के आला अफसरों से शिकायत की गई और उनका बयान भी दर्ज हुआ, लेकिन दबाव के कारण मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक प्रमुख रह चुके और विधानसभा का चुनाव लड़ चुके भाजपा के एक नेता पर चेतगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि कमिश्नरेट के आला अफसरों से शिकायत की गई और उनका बयान भी दर्ज हुआ, लेकिन दबाव के कारण मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को इसे लेकर महिला ने संयुक्त पुलिस आयुक्त और एडीसीपी (महिला अपराध) से मुलाकात कर एक बार फिर कार्रवाई की मांग की। महिला के अनुसार, नदेसर स्थित एक होटल में नेता से मुलाकात हुई थी। इसके बाद बातचीत शुरू हुई और उसने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। 21 दिसंबर 2023 को आरोपी ने हरहुआ क्षेत्र में अपने आवास पर नौकरी के संबंध में बातचीत के लिए बुलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें