फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होम लोन दिलाने के नाम पर महिला से 4.62 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। होम लोन दिलाने के नाम पर महिला से 4.62 लाख रुपये की ठगी हुई है। मामले में पीएनबी हाउसिंग के एजेंट अभिषेक श्रीवास्तव के खिलाफ पीड़िता ने बुधवार को सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। चेतगंज निवासी पीड़िता ज्योति वर्मा ने पुलिस को बताया कि मकान निर्माण के लिए लोन की जरूरत थी। अभिषेक ने गुमराह कर अलग-अलग तारीखों में बैंक के नाम पर 4,62,600 रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीएनबी हाउसिंग के बैंक मैनेजर आशीष सिंह से शिकायत की। बैंक कर्मचारी महेश वर्मा को लिखित शिकायत दी। बैंक प्रबंधन ने शुरुआत में रुपये वापस दिलाने का आश्वासन दिया था। बाद में पता चला कि अभिषेक ने अन्य लोगों से भी बैंक लोन के नाम पर पैसे लिए और भाग गया है। 18 मई को पुलिस आयुक्त से भी शिकायत की थी। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी लहरतारा के भिटारी का रहने वाला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें