फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: क्रेडिट कार्ड लॉगिन के बहाने महिला से 1.82 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। साइबर जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड लॉगिन के बहाने नीलू श्रीवास्तव के खाते से 1.82 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर चेतगंज पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। चेतगंज के सरायगोवर्धन निवासी पीड़िता नीलू श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि 17 जून को अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक मलदहिया शाखा का कर्मचारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड लॉगिन करने और एक लोगो पर क्लिक करने को कहा। 39 मिनट तक बातों में उलझाए रखा। बातचीत के दौरान ही क्रेडिट कार्ड से 1.82 लाख रुपये निकल गए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर तुरंत बैंक पहुंचीं। बैंक अधिकारियों ने 30 जून 2026 को अवैध निकासी की पुष्टि की। इसके बाद अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाया। थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि साइबर सेल ठगों के नंबरों को ट्रेस कर रही है। वह खातों की भी जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें