वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज निवासी साइबर ठगी की शिकार महिला के पति ने थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित अनिल कुमार के अनुसार, पत्नी रीता देवी के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर 5.77 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही लेनदेन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य और बैंकिंग विवरण की जांच की जा रही है। ब्यूरो