नव सृजन फाउंडेशन की ओर से चेतगंज में 12 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। संस्था की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल के नेतृत्व में बच्चों को योग, कराटे, आत्मरक्षा, कला और शिल्प, नृत्य और अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक प्राप्त तिलक राज कपूर ने दीप प्रज्ज्वलन और बच्चों ने गणेश वंदना की। अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए। स्वागत संस्था के संरक्षक दिलीप सिंह ने किया। मौके पर रेखा चौरसिया, उमा जायसवाल, बीना चौरसिया, ऋत्विक जायसवाल, आकाश साहनी मौजूद रहीं।