फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत, परिजनों का हंगामा; डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 30 Sep 2026 09:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

जिले के उरमौरा स्थित निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। डीएम ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा स्थित निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई रुकमणी (56) की वाराणसी में मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद हालत गंभीर बताते हुए अस्पताल प्रबंधन महिला को वाराणसी ले गया, लेकिन वहां त्वरित उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन




ग्राम होना निवासी श्रीनिवास के मुताबिक गत 28 सितंबर को पत्नी रुकमणी (56) को पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए उरमौरा स्थित निजी अस्पताल लाए थे। महिला को भर्ती कर 29 सितंबर को करीब 11 बजे ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। 

विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद अस्पताल की ओर से बताया गया कि उसकी हालत गंभीर हो गई है। वाराणसी में उनका ही अस्पताल है, मरीज को वहां ले जाना पड़ेगा। श्रीनिवास का आरोप है कि आर्थिक स्थिति बताने पर चिकित्सक व अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। 

इसके बाद अस्पताल की एंबुलेंस से पत्नी को वाराणसी भेजा गया। वहां 35 हजार रुपये जमा करने पर ही उपचार की बात कही गई। किसी तरह उन्होंने 20 हजार जमा किया, बावजूद उपचार शुरू नहीं हुआ। नतीजा कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बुधवार को शव लेकर वापस उरमौरा आए परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण रुकमणी (56) की हालत बिगड़ी और मौत हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। डीएम चर्चित गौड़ ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उरमौरा स्थित अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के चलते महिला की मौत संबंधी शिकायत की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मरीजों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें