फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : महिला ने की खुदखुशी ; पति से चल रहा था विवाद, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 08 Dec 2024 04:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बड़ागांव थाना क्षेत्र के करोमा गांव निवासिनी महिला के खुदखुशी की सूचना से क्षेत्र में हलचल मच गई। पुलिस को सूचना दी गई और अब पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव थानाक्षेत्र के करोमा गांव में बीती रात मायके में रह रही एक विवाहिता ने खुदखुशी कर ली। सुचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी लालमन प्रसाद शर्मा की पुत्री विजय लक्ष्मी 35 वर्ष की शादी 2008 में जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना अंतर्गत ग्राम नहोरा (डेरवा) गांव निवासी स्व० बासदेव शर्मा के पुत्र संकेत कुमार शर्मा के साथ हुई थी ।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला का पारिवारिक विवाद न्यायालय में चलने के कारण विवाहिता अपनी 10 वर्षीय पुत्री के साथ कुछ वर्षों से मायके में रह रही थी और बीती रात खाना खाने के बाद कमरे सोने गयी और किसी समय पंखे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर झुल गयी। घटना की जानकारी घर वालों को तब हुई जब सुबह मृतका की पुत्री अपेक्षा सोकर उठी तो देखा मां फंदे पर झूल रही थी उसकी शोरगुल सुनकर परिजन महिला को फंदे से उतार कर पास में स्थित एक नीजी चिकित्सालय में ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें