फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : महिला ने की खुदखुशी, अवसाद से पीड़ित होकर उठाया कदम, कई दिनों से चल रही थी परेशान, घर में मातम

Thu, 12 Dec 2024 05:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सारनाथ क्षेत्र में विवाहित ने खुदखुशी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला अवसाद से पीड़ित थी और अक्सर बीमार भी रहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद मातम में डूबे रिश्तेदार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ कृष्णा नगर कालोनी पहाड़िया स्थित एक मकान के किचन में अवसाद से ग्रसित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर कालोनी पहाड़िया निवासिनी रागिनी जायसवाल (32) किचन में फांसी लगा ली। पति सुशांत जायसवाल ने रागिनी को फांसी लगा देखा।

विज्ञापन


आनन फानन में शव को नीचे उतार दिया। इसके बाद पंडित दिन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में ले गए। स्थिति खराब होने पर परिजन मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रागिनी का मायके कूड़ा गली मुगलसराय है।

वर्ष 2019 में रागिनी की शादी हुई थी। पति सुशांत अलईपुर स्थित साड़ी की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। मृतिका के भाई राजा जायसवाल ने बताया कि रागिनी अक्सर बीमार रहती थी, उन्हें घबराहट की बीमारी थी। इसकी वजह से वह अवसादग्रस्त हो गई थी। रागिनी को दो बेटे है एक चार व डेढ़ साल के हैं। बताया कि 20 नवंबर को मायके गई थी।
विज्ञापन


चार दिसंबर को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वापस आई थी। ससुराल पक्ष ने मां के पक्ष को सूचना देकर मृतका के शव को अंतिम संस्कार के तैयारी के लिए ले जा रहे थे कि मृतका के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें