फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। छाहीं गांव में एक विवाहिता ने शनिवार की सुबह फदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही विवाहिता मायके से विदा होकर ससुराल आई थी।
विज्ञापन

सारनाथ थाना अंतर्गत छाहीं गांव निवासी रामचंद्र चौरसिया के पुत्र रवि की शादी भभुआ (बिहार) निवासी खुशबू (20) से 11 माह पूर्व हुई थी। एक हफ्ते पूर्व खुशबू छाहीं स्थित ससुराल आई थी। पति रवि सुबह 5 बजे घर से दूर बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर चला गया। देवर रोहित ने बताया कि सुबह देर तक भाभी खुशबू का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो रोशनदान से झांक कर देखा तो भाभी फंदे से लटक रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में आत्महत्या के कारण को पति-पत्नी विवाद मान रही है। पास पड़ोस के लोगों ने बताया कि भोर के समय पति व पत्नी के बीच तेज आवाज में बातचीत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें