फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निवेश के नाम पर 56 लाख की ठगी, ब्लैकमेल से परेशान महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। निवेश के नाम पर 56 लाख की ठगी और ब्लैकमेलिंग से आहत फुलवरिया निवासी नूतन यादव ने 9 अप्रैल को खुदकुशी कर ली। महिला की बहन ने पांच लोगों के खिलाफ कैंट थाने में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। रोहनिया थाना क्षेत्र के राजनगर कालोनी, भास्करा तालाब निवासी नीलम यादव ने पुलिस बताया कि उनकी बहन नूतन फुलवरिया में परिवार के साथ रहती थीं। बिहार के बेतिया निवासी सूरज कुमार, सुंदरपुर निवासी सतीश कुमार भारती, ममता जायसवाल, विष्णु जायसवाल व उनका रिश्तेदार दीपक जायसवाल ने मिलकर नूतन को फोरेक्स, क्रिप्टो व रियल एस्टेट में पैसा दोगुना करने का झांसा दिया। नूतन यादव व रिश्तेदारों से 56 लाख रुपये निवेश के नाम पर जमा करवा लिए। ममता ने भी कुछ रकम लगाई थी। बाद में सभी मिलकर नूतन पर दबाव बनाने लगे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। विष्णु जायसवाल ने धोखे से नूतन यादव का अश्लील वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर 11 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इस उत्पीड़न से नूतन काफी परेशान थी। नूतन ने 9 अप्रैल 2026 को खुदकुशी कर ली। घटना के समय उनके दोनों बच्चे स्कूल गए थे। नीलम ने पुलिस को बताया कि 9 अप्रैल को ही कैंट थाने में तहरीर दी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें