हिरासत में लिया गया संदिग्ध और पकड़ा गया सोना
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले 20 मार्च को डीआरआई ने चार लोगों के पास से ट्रॉली बैग में लगे मेटल से दो किलो सोना बरामद किया था। जिनसे सोना बरामद किया गया, उनमें चक्रधर पांडेय और मनीष निगम देवरिया, जबकि जयराम पश्चिम बंगाल और किशोर वंशीधर बसवानी मुंबई का रहने वाला था।
17 मार्च को संजीव मिश्रा को एयरपोर्ट पर सोने संग पकड़ा गया था। संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि उसने सोने के चार टुकड़ों को निजी अंग में ब्लैक कार्बन और टेप से लपेट कर रखा था। सुरक्षा जांच के बाद वह टॉयलेट गया और निजी अंग से बाहर सोने की पट्टी को निकाला और हैंड बैग में रखा।
वह बोर्डिंग के लिए आगे बढ़ा। बोर्डिंग गेट पर एयरलाइंस की ओर से जांच होती देख वह घबरा गया। उसने एयरलाइंस कर्मियों से रेस्ट रूम जाने की बात कही। वहां मौजूद इंडिगो स्टाफ और सीआईएसएफ ने उसके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। विमान के टॉयलेट का उपयोग करने के लिए कहा।
पकड़े जाने के डर से उसने असामान्य व्यवहार शुरू कर दिया और अपने बैग को दूसरे बैग से बदलने और अन्य जुगाड़ लगाने में लग गया। उसकी संदिग्ध गतिविधि पर एयरलाइंस और सुरक्षा कर्मियों ने उसकी गहन जांच की। उसके छोटे हैंड बैग में से चार गोल्ड बार मिले।